उत्तरप्रदेश : जिस लाडली बहन से बंधवाता था राखी, उसी की कर डाली गोली मारकर हत्या

By: Ankur Thu, 24 June 2021 4:41:21

उत्तरप्रदेश : जिस लाडली बहन से बंधवाता था राखी, उसी की कर डाली गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां बहन को अपनी जान से ज्यादा प्यार करने वाले भाई ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बहन का कसूर यह था कि वह प्यार कर बैठी और अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। प्यार जे चक्कर में वह दो दिन के लिए प्रेमी के साथ भी चली गई थी जो भाई को कटाई पसंद नहीं आया और भाई ने उसे मारने की साजिश तैयार कर ली थी। दोस्त से तमंचा खरीद लिया था। फिर बहन को कमरे में अकेला देखकर भाई उसके पास पहुंचा और बहन की गर्दन में सटाकर गोली मार दी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।

किशोरी दसवीं की छात्रा थी। छुर गांव में कलंजरी के गौरव की रिश्तेदारी थी। इसी दौरान गौरव की किशोरी से मुलाकात हो गई। करीब छह महीने से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 13 जून को गौरव और किशोरी गांव से फरार हो गए थे। परिजनों ने खुद ही किशोरी को मथुरा से बरामद किया, जबकि गौरव मौके से भाग गया था। परिजन किशोरी को समझाने में लगे हुए थे, इसके बावजूद वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी वजह से उसका भाई और अधिक आक्रोशित हो गया। किशोरी अपने कमरे में लेटी हुई थी तभी भाई वहां पर पहुंच गया। इससे पहले किशोरी शोर मचाती, तभी भाई ने उसकी गर्दन पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों में जाग हो गई। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़े :

# हरियाणा : बच्चों की लड़ाई में पड़ोस की महिला ने 4 माह के बच्चे को पिला डाला तेजाब, हुई मौत

# राखी सावंत की फिसल गई जबान! खतरों के खिलाड़ी शो के विजेता का किया खुलासा…

# रिलायंस ने गूगल के साथ मिलकर बनाया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन 'जियोफोन नेक्स्ट', इस तारीख से शुरू होगी बिक्री

# पंजाब : बाइक पर सवार होकर आए तीन युवको ने सैर कर लौट रही युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

# Reliance AGM : नीता अंबानी ने कहा - कोरोना के 10 में से 1 मरीज को रिलायंस इंडस्ट्रीज में बनी ऑक्सीजन मुफ्त मिली

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com